फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Suhagins wish for unbroken good luck

शिव-पार्वती की पूजा, सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Fri, 10 Sep 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Suhagins wish for unbroken good luck
अखंड सौभाग्य की कामना का परम पावन व्रत हरितालिका तीज बृहस्पतिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को विधि-विधान के साथ मनाया गया। हरितालिका तीज व्रत के पवित्र मौके पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि, उन्नति, प्रगति और यश की भगवान से कामना की। मान्यता के अनुसार मां पार्वती ने इस व्रत को शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए किया था।
विज्ञापन

हरतालिका तीज पर बृहस्पतिवार को सुहागिनों ने निर्जला उपवास रख विधिविधान से माता गौरी एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। घरों में उत्सव का माहौल था। दोपहर बात व्रतियों ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी। सबसे पहले पवित्र होकर नए वस्त्र एवं सभी तरह के शृंगार किए। इसके बाद पूजा की चौकी पर मिट्टी से बनी माता गौरी एवं शिव की मूर्तियां स्थापित की। पूजा की चौकी को केले के पत्ते से सजाया गया। इसके बाद माता पार्वती और भोलेनाथ को नए वस्त्र पहनाए गए।
विज्ञापन

माता गौरी को सभी तरह के शृंगार की सामग्री अर्पित की गई। इसके बाद पंडित के सानिध्य में माता गौरी एवं शिव की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। माता गौरी एवं भगवान शंकर को विभिन्न तरह के फल एवं पकवान चढ़ाए गए। इसके बाद व्रतियों ने पंडितों से हरतालिका तीज की कथा सुनीं। शिव-पार्वती से अखंड सुहाग की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण ज्योतिष संस्थान के विकास जोशी ने बताया कि प्रकृति और प्रेम के भाव से जुड़े इस पर्व पर महिलाएं शुद्ध मिट्टी से शिव-पार्वती और श्री गणेश की प्रतिकात्मक मूर्तियां बनाकर उनकी पूजा करती हैं। पूजन में रोली, चावल, पुष्प, बेलपत्र, नारियल, दूर्वा, मिठाई आदि से भगवान का भक्ति भाव से पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed