{"_id":"5e1e03248ebc3e4b3268d1c0","slug":"students-of-the-university-of-devotion-in-yoga-competition-haridwar-news-drn3327703194","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा प्रतियोगिता में छाए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा प्रतियोगिता में छाए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के बच्चे
विज्ञापन
राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता जितने के बाद देसंविवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या से आर्शीवाद लेत
- फोटो : HARIDWAR
राजीव गांधी विश्वविद्यालय विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुए अंतर विश्वविद्यालयी राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में देवसंस्कृति विवि ने टीम और व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम एक बार फिर रोशन किया है। विवि लौटने पर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।
देसंविवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विवि का वातावरण, आहार प्रबंधन और शारीरिक संतुलन विद्यार्थियों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने गीता के विभिन्न सूत्रों के माध्यम से जीवन में योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि हमारे बच्चे योग प्रदर्शन ही नहीं, योग के सूत्रों को जीवन में अपना रहे हैं। इससे शारीरिक एवं मानसिक संतुलन सुदृढ़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच योग संजीवनी बूटी की तरह है।
योग विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश वर्णवाल ने बताया कि विगत दिनों विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश में हुए अंतर विश्वविद्यालयी राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में देश भर में 130 विश्वविद्यालयों के डेढ़ हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इसमें बालिका वर्ग के समूह प्रतियोगिता में दूसरा और व्यक्तिगत स्पर्धा में ज्योति कुमारी को रजत व श्वेता को कांस्य पदक मिला। टीम मैनेजर डॉ. सुनील कुमार, कोच डॉ. राकेश वर्मा और गायत्री चंद्राकर के नेतृत्व में देसंविवि की चौदह सदस्यीय योग टीम गई थी। वापस लौटने पर कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुुलपति डॉ चिन्मय पंड्या, कुलसचिव बलदाऊ देवांगन सहित विवि परिवार ने टीम का स्वागत किया।