{"_id":"668465302860bd8a2f07d994","slug":"students-called-outsiders-and-beat-up-the-exam-invigilator-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-119930-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: परीक्षा निरीक्षक को छात्रों ने बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया, नकल करने से था रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: परीक्षा निरीक्षक को छात्रों ने बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया, नकल करने से था रोका
Wed, 03 Jul 2024 02:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:05 PM IST
सार
परीक्षा निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार में पॉलिटेक्निक छात्रों का आखिरी एग्जाम था। कक्ष में मौजूद कुछ छात्रों को नकल करने से रोक दिया। आरोप है कि इन छात्रों ने कॉलेज के बाहर अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिडकुल में परीक्षा निरीक्षक को छात्रों को नकल करने से रोकना भारी पड़ गया। छात्रों ने परीक्षा के बाद बाहरी युवकों को बुलाया। उन्होंने परीक्षा निरीक्षक के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही नकाबपोश युवक बाइकों से भाग निकले। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा निरीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसको सिर में आठ टांके लगे हैं।
विज्ञापन
वहीं, घायल शिक्षक ने कॉलेज प्रिंसिपल को समय से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं करने पर आक्रोश जताया। शिक्षक का कहना है कि घटना सोमवार दोपहर की थी। अपनी तरफ से उन्होंने पूरी जानकारी प्रिंसिपल को दी थी, लेकिन प्रिंसिपल ने मंगलवार दोपहर दो बजे तक भी पुलिस को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
परीक्षा निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार में पॉलिटेक्निक छात्रों का आखिरी एग्जाम था। कक्ष में मौजूद कुछ छात्रों को नकल करने से रोक दिया। आरोप है कि इन छात्रों ने कॉलेज के बाहर अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। राहगीरों ने बामुश्किल नकाबपोश युवकों से छुड़ाया।
विज्ञापन
सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। अज्ञात 5-6 अज्ञात आरोपियों की शिकायत मिली है जिस पर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 21 जल विद्युत परियोजनाओं पर जल शक्ति मंत्रालय ने फिर लगाया अड़ंगा, अब पीएमओ पर राज्य की निगाहें
घायल शिक्षक की ओर से छात्रों के नाम उनको नहीं दिए गए हैं। इस संबंध में कॉलेज स्तर से जांच कराई जा रही है। जो भी छात्र दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, अभी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। -अनिल कुमार, प्रिंसिपल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिडकुल