फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Student beaten, threatened to kill by keeping knife on neck

Haridwar News: छात्र को पीटा, गर्दन पर चाकू रखकर हत्या की दी धमकी

Fri, 30 May 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Student beaten, threatened to kill by keeping knife on neck
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूली बच्चों से मारपीट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। एक छात्र की गर्दन पर चाकू रखकर उसे हत्या करने की धमकी दी और इसका वीडियो बना लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहित चौहान निवासी सांई धाम कॉलोनी, दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि बीते कुछ समय से मयंक त्यागी निवासी देवबंद, नीटू प्रधान और तनिष्क पाल निवासीगण शामली हाल नेहरू कॉलोनी, महादेवपुरम सिडकुल स्कूली बच्चों से गाली-गलौज करते हुए रुपये मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर मारपीट कर बच्चों के मन में डर पैदा कर रहे हैं। मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर उन्हें धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि कक्षा नौ में पढ़ने वाला उसके पुत्र को इंस्टाग्राम पर वॉइस कॉल कर धमकियां देने लगे। 16 मई को उसका पुत्र पथरी पावर हाउस के पास बने जिम से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान समय मयंक त्यागी, नीटू, तनिष्क पाल ने रास्ते में रोककर पीटा। गर्दन पर चाकू रखकर हत्या करने की धमकी दी। उसके दोस्त के साथ भी मारपीट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed