फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Struggle on encroachment, scuffle between police and traders

अतिक्रमण पर चला डंडा, पुलिसकर्मियों से व्यापारियों की नोंकझोंक

Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Struggle on encroachment, scuffle between police and traders
अतिक्रमण हटने के दौरान व्यापारियों ओर प्रशासन में हुई नोक-झोक। - फोटो : HARIDWAR
चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नोकझोंक के बाद नौबत धक्कामुक्की तक पहुंच गई। नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा और विरोध के बीच प्रशासन ने हरकी पैड़ी से अपर रोड होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक अतिक्रमण को हटवाया। हरकी पैड़ी से लेकर पोस्ट ऑफिस के बीच कई जगह पक्के और कच्चे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने ध्वस्तीकरण कर सामान जब्त कर कर लिया। जबकि टीम को देख फुटपाथ पर फड़ एवं ठेली लगाने वाले अस्थायी दुकानदार पहले ही सामान समेटकर भाग निकले। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

चारों विभागों के अधिकारी बुधवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी और पूरे दल-बल के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंचे। संयुक्त टीम ने मुनादी करवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानों पर शेड लगाकर और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दुकानदारों ने विरोध किया तो प्रशासन की टीम से नोकझोंक हुई। यहां पुलिस की चेतावनी के बाद व्यापारी शांत हो गए। टीम हरकी पैड़ी से अपर रोड पहुंची। पोस्ट ऑफिस से पहले अस्थायी दुकानें और अन्य दुकानों के बाहर छज्जे आदि को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

ललतारो पुल के पास पहुंचते ही प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर पहले पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हुई और देखते ही देखते धक्कामुक्की होने लगी। व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर लाठीचार्ज करने तक की नौबत खड़ी हो गई। लेकिन, इससे पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह मामले को संभाल लिया। व्यापारियों के भारी विरोध के बीच वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, एसडीएम पूरन सिंह राणा, सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह, सीओ सिटी शेखर सुयाल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार तोमर, नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का नल तक उखाड़ा
अपर रोड पर भूरे की खोल की तरफ जाने वाले मार्ग के पास सड़क किनारे सार्वजनिक नल लगाया था। नल के आसपास चाय और फास्ट फूड की ठेलियां लगती हैं। स्थानीय दुकानदारों ने नल के आसपास पक्का निर्माण कर दिया था, ताकि नल न उखड़े। टीम ने नल को उखाड़ दिया। उसके चारों तरफ लगी ईंटें तक जब्त कर ली।
बाजार से अतिक्रमण हटाना किसी चुनौती से नहीं कम
हरकी पैड़ी, अपर रोड और लालतारो पुल के बीच अतिक्रमण हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुुनौती रहता है। जब-जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंचती है तो व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ता है। इस बार भी व्यापारियों ने विरोध किया। लेकिन विरोध के बीच ही प्रशासन का अतिक्रमण हटा दिया।
अस्थाई दुकानों पर चला बुलडोजर
पोस्ट ऑफिस के सामने अस्थायी रूप से दुकानें लगती है। यहां भारी भीड़ रहने से दुपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। इन दुकानों को भी बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।
मौके पर डटे रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारी
शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी प्रशासन की कार्रवाई होने तक मौके पर ही डटे रहे। वहीं शिव विश्राम गृह के पास एक दुकानदार मीडिया कर्मियों से ही उलझ गया। कैमरे बंद करने के लिए कहने लगा।
सामान सही से अंदर रखों, नहीं तो जेसीबी से तोड़ेंगे
सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सामान अंदर रख चुके दुकानदारों को पूरी तरह सामान अंदर करने के लिए कहते दिखे। एक दुकानदार का सामान बाहर मिलने पर उसे पूरी तरह से हटाने के लिए कहा। ऐसा न करने पर जेसीबी से तोड़ने की चेतावनी दी।
बिना सूचना के हटाया अतिक्रमण
हरकी पैड़ी के पास कुछ दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना था कि बिना किसी सूचना के ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि पूर्व में सूचित किया जाता तो व्यापारी अपने हिसाब से सामान हटा लेते।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को छोड़कर पूरे सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि इन दो दिनों में शहर में यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह दोबारा अतिक्रमण न करें। यदि अतिक्रमण किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अवधेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed