फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   STEP Hrki enough to get today Gang

हरकी पैड़ी पर आज मिलेगा पर्याप्त गंगाजल

Sat, 29 Oct 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 29 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से पहली बार उत्तर प्रदेश ने दिवाली पर हरकी पैड़ी के लिए पर्याप्त गंगाजल छोड़ा। शनिवार रात से भीमगोडा बैराज के लिंक चैनल से सिंचाई विभाग ने अतिरिक्त गंगाजल छोड़ना शुरू किया।

उत्तरी खंड गंगनहर हेडवर्क्स के एसडीओ सुशील यादव ने बताया कि लिंक चैनल में सफाई का काम पूरा हो गया है। इसलिए हरकी पैड़ी के लिए अतिरिक्त जल छोड़ने का निर्णय लिया गया है। महालक्ष्मी पूजन के लिए रविवार सुबह जब लोग स्नान और पूजा के लिए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे तो श्रद्धालुओं को पवित्र डुबकी लगाने के लिए पर्याप्त जल मिलेगा।
विज्ञापन


वर्षों बाद श्रद्धालुओं को दिवाली पर हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल मिल रहा है। जबकि इससे पहले प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किए जाते थे। लेकिन इस बार यूपी ने गंगा क्लोजर के दौरान भी जलप्रवाह बनाए रखा। एसडीओ सुशील यादव ने बताया कि मायापुर से आगे मुख्य गंगनहर अभी 10 नवंबर तक वार्षिक रखरखाव के लिए बंद रहेगी। हरकी पैड़ी पर जो अतिरिक्त जल छोड़ा जा रहा है उसे मायापुर से कनखल की ओर मोड़ा जाएगा फिर वह गंगा में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed