फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Step by step, Congress songs should be sung: Harish Rawat

Harish Rawat: कदम-कदम बढ़ाए जा कांग्रेस के गीत गाए जा... गीत गुनगुनाते हुए दिल्ली के लिए रवाना हरश रावत

Fri, 24 Dec 2021 11:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 11:12 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम किसान दिवस पर हरिद्वार पहुंचे। वीआईपी घाट (किसान घाट) पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Step by step, Congress songs should be sung: Harish Rawat
हरिद्वार में वीआईपी घाट पर किसान दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर ? - फोटो : HARIDWAR

विस्तार

ट्वीट कर प्रदेश की राजनीति से लेकर कांग्रेस संगठन में भूचाल लाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कदम-कदम बढ़ाए जा कांग्रेस के गीत गाए जा और जिंदगी को उत्तराखंडियत पर लुटाए जा.. गीत सुनाकर तमाम कयासों को विराम लगा दिया।

विज्ञापन


हरीश रावत ने बुधवार को किया था  एक ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम किसान दिवस पर हरिद्वार पहुंचे। वीआईपी घाट (किसान घाट) पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। ट्वीट और कांग्रेस की अंदरूनी उठापटक पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से बचते बचाते हरीश रावत ने गीत गुनगुनाते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को एक ट्वीट किया था। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए। गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने ट्वीट को लेकर गीतों की चंद लाइनों में अपने विरोधियों को मुंह बंद और अपनी सियासी चाल का सार बता दिया। देहरादून से हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत का कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के आश्रम में स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर हरीश रावत जिंदाबाद, आला रे आला हरीश रावत आला नारे लगाए। हरीश रावत का काफिला वीआईपी घाट पर पहुंचा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बस इतना ही कहा कि कदम-कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गाए जा। जिदंगी को उत्तराखंडियत पर लुटाए जा। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं। इ

 

सके बाद उनका काफिला दिल्ली के लिए निकल गया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वालिया, उपाध्यक्ष सुंदर मनवाल, प्रदीप, तरुण कुमार, अरविंद शर्मा, संजय शर्मा, राजवीर चौहान, दिनेश कुमार, महेश प्रताप राणा, विकास राजपूत, राहुल चौधरी, विनोद चौधरी, रविंदर चौधरी, दाताराम प्रताप, मकबूल कुरैशी, कुसुम शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, संतोष चौहान, सुमन अग्रवाल, यशपाल प्रधान, उदयवीर चौहान, आकाश भाटी, संजय शर्मा, अजय कुमार, पालू प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed