{"_id":"5822029f4f1c1bf47eb38db7","slug":"station-in-a-residential-colony-will-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय कालोनी में होंगे शिफ्ट थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय कालोनी में होंगे शिफ्ट थाने
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन ने रेलवे स्टेशन परिसर में निकासी गेट के पास बने जीआरपी और आरपीएफ थाना भवनों को हटाने के आदेश दिए हैं। अब दोनों थाने स्टेशन के पश्चिमी दिशा में बने आवासों में चलेंगे। प्लेटफार्म नंबर एक पर थानों की नई इमारतों के निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों का संपर्क थानों से कट जाएगा। वहीं दोनों सुरक्षा बल परेशान हैं कि आवासों में थानों को कैसे संचालित किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन हरिद्वार के बाहरी परिसर पार्किंग क्षेत्र में जीआरपी एवं आरपीएफ थानों के भवन बने हैं। थानों को इस स्थान से प्लेटफार्म नंबर एक पर ऋषिकेश साइड में स्थापित किया जाना है। उन्हें शिफ्ट करने के लिए दो साल से इस्टीमेट बना है। अब तक तक नई इमारत निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। जिस स्थान पर थाना इमारत बननी है वहां पर केवल नींव की खुदाई हुई है। नई इमारत बनने से पहले ही पुरानी इमारत को तोड़ने के निर्देश रेलवे प्रशासन ने कर दिए हैं। नई इमारत बनने से पहले रेलवे स्टेशन के पश्चिमी दिशा में बने कर्मचारियों के आवास में निर्देश दिए गए है। पुलिस बल के अधिकारियों का कहना है कि थाने का स्टेशन से पूरी तरह से संपर्क टूट जाएगा। इससे अराजक तत्वों को बढ़ावा मिलेगा। शिकायतकर्ता भी थाने तक नहीं पहुंच पाएंगे। उनका कहना है कि जब थाने की नई इमारत बन जाएगी तो वहां पर शिफ्ट कर लेंगे, लेकिन पहले तोड़ने से उनके साथ अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
थानों को हटाने के लिए चुके निर्देश
रेलवे स्टेशन परिसर के परिसर में बाहरी किनारे पर बने थानों को हटाने के लिए आदेश मिल चुके है। जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ को अवगत कराते हुए इमारत को शीघ्र खाली कराने के निर्देश दिए है। नई इमारत बनने से पूर्व वाले स्थानों से भी अवगत करा दिया गया है। खाली होते ही परिसर का सौंदर्यीकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएस रावत, आईओडब्ल्यू, हरिद्वार स्टेशन।