{"_id":"ef1a08a5ace3b000781a17cba97f3035","slug":"srikot-found-the-body-of-the-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट के व्यापारी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट के व्यापारी का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। श्रीकोट के एक युवा व्यापारी रोडवेज बस अड्डा परिसर में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह को रोडवेज बस अड्डे परिसर में एक व्यक्ति बेसुध पड़ा दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि जेब से मिले आधार कार्ड के से उसकी पहचान मनवर (33) पुत्र बलवीर निवासी गांव गंगनाली श्रीकोट जिला पौड़ी गढ़वाल के रुप में हुई। पता चला कि मृतक पेशे से दुकानदार था और शनिवार को बिना बताए अपने घर से चला आया था। उन्होंने बताया कि व्यापारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं हैं।
विज्ञापन
उधर, ज्वालापुर क्षेत्र के पुल जटवाड़ा से गंगनहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव रविवार को पथरी पावर हाउस पर मिला। कोतवाली ज्वालापुर के एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि प्रभात (35) पुत्र जयभगवान निवासी आर्य समाज मंदिर के पास ने 12 दिसंबर को गंगनहर में छलांग लगाई थी। उसी के ही एक दोस्त ने उसे कूदते हुए देखा था।
विज्ञापन