फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Spraying of medicine on paper

कागजों में दवाओं का छिड़काव, पार्षद कर रहे इंकार

Mon, 03 Oct 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:03 PM IST
सार

शहर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।डेंगू से एक वृद्ध महिला की मौत भी हो चुकी है।नगर निगम क्षेत्र में कीटनाशक दवाएं का छिड़काव नहीं हो रहा।

विज्ञापन
Spraying of medicine on paper

विस्तार

शहर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू से एक वृद्ध महिला की मौत भी हो चुकी है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद से नहीं जागा है। नगर निगम क्षेत्र में कीटनाशक दवाएं का छिड़काव नहीं हो रहा। फांगिंग की भी नहीं कराई जा रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कई दिन बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव हो रहा है। डेंगू के मरीजों के संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों ही नगर निगम ने लाखों रुपये की फांगिंग मशीनें खरीदी थी। यह मशीनें धूल फांक रही हैं। अभी तक डेंगू के लिए हॉटस्पॉट कनखल क्षेत्र को माना जा रहा है। कनखल क्षेत्र के कई वार्डों में अभी तक कीटनाशक का छिड़काव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड में अभी तक कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ है। छिड़काव के लिए नगर निगम कार्यालय में कई बार पत्र दिया जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा राह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन अग्रवाल, वार्ड नंबर 30
- डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। अभी तक नगर निगम की ओर से वार्ड में कोई छिड़काव नहीं किया है। जो मशीनें निगम की ओर से फॉगिंग के लिए खरीदी हैं, वह किसी काम नहीं आ रही हैं।
- प्रशांत सैनी, वार्ड नंबर 29
डेंगू से वार्ड की एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड का सर्वे किया, लेकिन कोई छिड़काव और फॉगिंग नहीं की। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग सिर्फ कागजों में ही वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहा है।
- शुभम मंदोला, वार्ड नंबर 26
वार्ड में मशीन से एक-दो बार छिड़काव हुआ है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। बारिश के बाद जलभराव से डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। निगम को कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए।

- नितिन शर्मा, वार्ड नंबर 28 राजघाट।
सभी 60 वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हो चुका है। यदि कोई पार्षद वार्ड में छिड़काव होने से इनकार कर रहा है तो वह शिकायत कर सकता है। शिकायत का संज्ञान लिया जाएगा और छिड़काव कराया जाएगा।
- डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed