{"_id":"618d30a9c92061447201aa45","slug":"sports-stadium-and-sports-center-won-the-final-matches-haridwar-news-drn395788674","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम व स्पोर्ट्स सेंटर ने जीते फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम व स्पोर्ट्स सेंटर ने जीते फाइनल मुकाबले
विज्ञापन
रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड महोत्सव के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रही जिला स्तरीय अंडर 19 बालक वर्ग की तीन दिवसीय फुटबॉल और वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग फुटबॉल में फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व 40वीं वाहिनी पीएसी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। मैच के 39वें मिनट में स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद की टीम के खिलाड़ी चंद्रशेखर ने एक गोल कर अपनी टीम 1-0 से बढ़त दिलाई। 40वीं वाहिनी पीएसी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी राहुल राणा ने मैच के 55वें मिनट में अपनी टीम के लिए 1 गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय में दोनों टीम बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी सूट से किया गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद की टीम 5-4 से विजयी बनी।
वालीबॉल बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स सेंटर व गाड़ोवाली टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें स्पोर्ट्स सेंटर की टीम 3-1 से विजयी रही। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, सनउवर सिंह, शिखा बिष्ट, हिमांशु राय, शिवम त्यागी, सौरभ कुमार, विकास कुमार, सचिन कुमार, आशीष शर्मा, दीक्षांत शर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।