{"_id":"56fc1ce94f1c1b3448f00f57","slug":"speak-directly-to-legislators-angry-sonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज विधायकों से सोनिया करें सीधी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज विधायकों से सोनिया करें सीधी बात
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत पर किया वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कल्किपीठाधीश्वर स्वामी प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक संकट को भांपने में नाकामयाब रही अंबिका सोनी को प्रदेश प्रभारी पद से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की सियासी कलह के लिए हरीश रावत को सीधे जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा नाराज विधायकों से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यदि सीधी बात करें तो प्रदेश का राजनीतिक संकट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस और सोनिया गांधी के बेहद करीब रहे प्रमोद कृष्णम बुधवार को चेतन ज्योति आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतर कलह सरकार को ले डूबी। हरीश रावत को घर संभालना नहीं आया। वे दूसरों पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं, जबकि सियासी संकट के लिए वे सीधे जिम्मेदार हैं। हरीश रावत को राज्यपाल और उच्च न्यायालय के पास जाने के बजाय अब जनता की अदालत में जाने की तैयारी करनी चाहिए। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रभारी होने के बावजूद अंबिका सोनी अयोग्य साबित हुईं। कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि वे नाराज विधायकों से सीधे बातचीत करें। ऐसा करने पर उनकी घर वापसी में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
............................
रामदेव का कोई लेना देना नहीं
हरिद्वार। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और अन्य नेताओं का यह कहना सरासर गलत है कि राज्य में सरकार के तख्ता पलट में स्वामी रामदेव का हाथ है। यह आरोप लगाना कांग्रेसियों की कमजोर स्थिति का परिचायक है। रामदेव का इस प्रकरण से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं। रामदेव तो स्वयं मोदी सरकार से भीतर ही भीतर खफा हैं।
विज्ञापन