{"_id":"575321724f1c1b8c49109bfa","slug":"sp-did-not-get-a-national-unity-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नहीं निकाल पाई कौमी एकता मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नहीं निकाल पाई कौमी एकता मार्च
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सपाइयाों काो राोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। लंढौरा में हुए बवाल के मद्देनजर कौमी एकता मार्च निकालकर लोगों को शांति का संदेश देने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हसरत अधूरी रह गई। ज्वालापुर से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने पुल जटवाड़ा के पास रोक दिया जहां काफी जद्दोजहद के बीच पुलिस ने यूपी सरकार की काबीना दर्जा प्राप्त सलाहकार आभा बड़थ्वाल समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस लाइन ले जाकर सभी को छोड़ा दिया गया।
विज्ञापन
काबीना दर्जा प्राप्त आभा बड़थ्वाल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता शनिवार दोपहर पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान आभा बड़थ्वाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक लाभ उठानी चाह रही है। लेकिन सपा समाज में अमन चैन की पक्षधर है। उन्होंने सभी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कौमी एकता बनाने की अपील की। सभा के बाद कार्यकर्ता लंढौरा की तरफ बढ़ने लगे लेकिन एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर व सीओ जेपी जुयाल के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें पुल जटवाड़ा के पास रोक लिया। जद्दोजहद के बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता काजी चांद, मुख्य प्रवक्ता तौफीक अहमद, प्रदेश सचिव सोलन प्रिंस, जिलाध्यक्ष हाफिज इरफान अहमद, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव, देहरादून के जिलाध्यक्ष फुरकान अहमद, जितेंद्र मलिक, कोमल रानी, कुशलपाल सिंह, सुशील चौहान, गुलजार अहमद, समीर अहमद, राहुल कुमार, सलीम अहमद, आदेश त्यागी, मौसम अली, दीक्षांत शर्मा आदि शामिल रहे। सभी को पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दोनों पार्टियां जनता को लड़ा रही
हरिद्वार। सपा की वीआईपी कालोनी में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस-भाजपा का मुखौटा सामने आ गया है। महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में किरण शर्मा, उर्मिला रावत, गीता गुप्ता, अंजना, जानकी देवी, मीनाक्षी यादव, कुसुम चोपड़ा, वंदना शर्मा, सुमन जोशी, रेखा शर्मा, शंकर शर्मा, आकाश शर्मा, तानिया शर्मा आदि शामिल हुए।