फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Somewhere there is a shortage of drinking water and somewhere the supply of contaminated water.

संकट: कहीं दूषित पानी की सप्लाई, कहीं किल्लत

Tue, 14 Jun 2022 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is a shortage of drinking water and somewhere the supply of contaminated water.
हरिद्वार शहर गंगा तट पर बसा है। गंगा देशभर में लाखों लोगों की प्यास बुझाती है, लेकिन हरिद्वार में लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 102 एमएलडी पानी की जरूरत है। भीषण गर्मी में जरूरत के अनुसार लोगों को पानी भी नहीं मिल रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत है, जबकि कई क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। कनखल और बहादराबाद में दूषित बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग दिक्कत में हैं। ज्वालापुर में लो प्रेशर ने और परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। भीषण गर्मी से लोग पहले ही बेहाल हैं। ऐसे में पानी की किल्लत ने और परेशानी बढ़ा दी है। हरिद्वार में यात्रियों का दबाव अधिक बढ़ रहा है, जिससे पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों से लेकर श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्रद्धालु पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। सबसे अधिक पानी की किल्लत उत्तरी हरिद्वार के भीमगोड़ा, दुर्गानगर, खड़खड़ी, कैलाश गली, मुखिया गली, सप्त सरोवर मार्ग, बसंत गली के साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र के साथ ही कनखल क्षेत्र में रही है, जबकि ज्वालापुर में पिछले एक महीने से पानी का प्रेशर बेहद कम हो गया है। रात 11 बजे के बाद तो सप्लाई ही बंद हो जाती है। कनखल, बहादराबाद और रोहालकी किशनपुर में दूषित पानी की समस्या से लोग मुसीबत में हैं।
विज्ञापन

250 परिवारों को मिल रहा दूषित पानी
कनखल में रविदास बस्ती के समीप नई बस्ती में पिछले काफी समय से दूषित बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। दूषित पानी की सप्लाई होने से करीब 250 परिवार परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार, धर्मपाल धीमान, तरुण शर्मा, अनिल कुमार और कुलदीप कुमार ने बताया कि दूषित पानी की सप्लाई को लेकर कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। सुबह और शाम ज्यादा मटमैला बदबूदार पानी नलों में आ रहा है, जिससे दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बिजली रोस्टिंग के कारण पेयजल की समस्या खड़ी हो रही है। जहां दूषित पानी की सप्लाई की समस्या है, वहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
-मदन सेन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed