{"_id":"5813825d4f1c1b870dbc18e5","slug":"somewhere-in-schools-competitions-were-hanging-somewhere-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में कहीं प्रतियोगिताएं, कहीं लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में कहीं प्रतियोगिताएं, कहीं लटके रहे ताले
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार/श्यामपुर।
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। अर्द्ध विवेकाधीन अवकाश के प्रस्ताव को खारिज करते हुए आवेदन करने वाले शिक्षकों ने स्कूल खोले और प्रतियोगिताएं भी कराई। हालांकि श्यामपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्कूलों में ताले लटके रहे।
शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक इस साल 29 अक्तूबर को छोटी दीपावली से लेकर एक नवंबर को भैया दूज तक की छुट्टी घोषित की गई है। शिक्षकों ने एक दिन पहले 28 अक्तूबर को धनतेरस पर विवेकाधीन अवकाश का इस्तेमाल कर एक और छुट्टी लेने की पूरी तैयारी कर ली थी। इस बीच विभाग ने पटेल जयंती के उपलक्ष्य में 28 और 31 तारीख को स्कूल खोलकर दौड़ व भाषण प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए और विवेकाधीन अवकाश के आवेदन पत्रों को रद्द करते हुए अर्द्धविवेकाधीन अवकाश का रास्ता निकाला। स्कूलों में आधे दिन प्रतियोगिताओं के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को स्कूलों में अलग-अलग नजारा रहा।
कई जगह स्कूल खुले और प्रतियोगिताएं भी हुई। वहीं श्यामपुर के बाहरपीली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित शहर वे देहात के तमाम विद्यालयों में ताले लटके रहे। वहीं प्रभारी सीईओ डा. पुष्पा रानी वर्मा का कहना है कि इसकी जानकारी ली जाएगी। शासन के आदेशों की अवहेलना करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।