फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Someshwar palanquin of the deity of the Ganges bath

सोमेश्वर देवता की डोली किया गंगा स्नान

Mon, 28 Nov 2016 12:23 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 28 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Someshwar palanquin of the deity of the Ganges bath
गंगा स्नान किया - फोटो : अमर उजाला

मां यमुना जी के मायके खुशीमठ खरसाली से सोमेश्वर देवता की डोली और यमुनाजी के प्रतीक छड़ी बल्लम को रविवार शाम हरकी पैड़ी हरिद्वार लाकर गंगा स्नान कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी खरसाली से डोली के साथ हरिद्वार आए थे। गंगा स्नान के बाद यमुनाजी को उनके मायके ले जाया जाएगा। डोली के साथ आए श्रद्धालु इस दौरान भक्ति में झूमते नजर आए।

विज्ञापन

  रविवार की रात डोली लेकर आए श्रद्धालुओं ने सोमेश्वर देवता शनिदेव महाराज की डोली और साथ में लाए गए यमुनाजी के प्रतीक छड़ी वल्लम, नारायण देवता, मां काली और पांच पांडव के प्रतीकों के साथ हरकी पैड़ी पर स्नान कराया। पुरोहित पंडित उमाशंकर वशिष्ठ, संजय वशिष्ठ और बृजेश वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कराई। साथ आए आचार्य वीरेश, चंद्रभूषण सेमवाल और राजेंद्र सेमवाल शास्त्री ने भी इस दौरान रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना कराई।  डोली लेकर यमुनोत्री धाम के रावल मुरलीधर उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल, संदीप शास्त्री, मनमोहन उनियाल, सुभाष उनियाल, रतनमणी उनियाल, प्रेमवल्लभ उनियाल, खरसाली के ग्राम प्रधान नारायण विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला राणा व पूर्व प्रधान बचन सिंह राणा  समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

 यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने बताया कि यमुनाजी के भाई सोमेश्वर देवता के साथ डोली को पहली बार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए लाया गया है। यहां से ले जाकर डोली को खुशीमठ खरसाली में रखा जाएगा। खरसाली यमुनाजी का मायका है। उन्होंने बताया कि खरसाली जाने से पहले डोली को सोमवार को यमुनोत्री भवन, शास्त्रीनगर देहरादून में डोली को प्रवास कराया जाएगा जहां वे भक्तों को आशीर्वाद देंगी। मंगलवार को खरसाली ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed