{"_id":"5f29a4508ebc3e3ce151dd1a","slug":"some-taps-dry-and-dirty-water-supplies-elsewhere-haridwar-news-drn352175117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कई स्थानों पर पानी का संकट तो जहां पर हुई सप्लाई तो आया प्रदूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कई स्थानों पर पानी का संकट तो जहां पर हुई सप्लाई तो आया प्रदूषित
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर की कई कॉलोनियों में पानी की किल्लत रही तो कई स्थानों पर प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खड़खड़ी, सप्तऋषि क्षेत्र, कनखल के गणेशपुरम, बैरागी कैंप में में पानी का संकट बना हुआ है, अपर रोड, खन्नानगर, भूपतवाला, ज्वालापुर में गंदा पानी आ रहा है।
बिजली की लाइनों को भूमिगत करने, गैस पाइप लाइन बिछाने और जीओ की लाइन बिछाने के लिए जगह जगह खोदाई की जा रही है। इसलिए जगह जगह लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही या फिर लीकेज है। तीन दिन की छुट्टी होने से लाइनों की मरम्मत नहीं हो सकी। जलभराव होने या अन्य कारणों के चलते हुए कई क्षेत्रों में प्रदूषित पानी की सप्लाई हुई। बैरागी कैंप में दो दिन से पाइप लाइन टूटने से पानी नहीं मिल सका। मंगलवार को लाइन में फाल्ट ढूंढने में कर्मचारी जुटे रहे। पार्षद सचिन अग्रवाल ने बताया कि देर शाम तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। यही हाल घनी आबादी वाले क्षेत्र खड़खड़ी में रही। सूखी नदी पर फिर से पाइप लाइन टूट गई। व्यापारी नेता सुनील सेठी ने बताया कि पानी न आने से लोग परेशान रहे। विदित शर्मा ने बताया कि देर शाम को पानी की सप्लाई शुरू हुई, लेकिन प्रेशर नहीं था। खन्नानगर में भी कुछ घरों में प्रदूषित पानी आया। स्थानीय निवासी सचिन चौधरी ने बताया कि पिछले चार दिनों से समस्या बनी हुई है।
--------------
पानी की किल्लत होने पर जल संस्थान पहुंचकर की शिकायत
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में पीने के पानी की विकट समस्या को लेकर कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की। नितिन यादव ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कई महीनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, कांग्रेस के महानगर महासचिव आकाश भाटी, शरत शर्मा, नितिन शर्मा, पंकज चौबे, महेंद्र सिंह, तरुण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------
गैस पाइप लाइन बिछा रही कंपनी ड्रिल मशीन से काम कर रही है, इससे पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है। जल भराव होने से कुछ क्षेत्रों में प्रदूषित पानी की दिक्कतें आई है। लाइनों की मरम्मत करने के लिए मंगलवार से बड़े स्तर पर टीमें उतारीं गई और लीकेजों की मरम्मत कराने का काम शुरू कराया गया।
- नरेशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।