फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Some started the day by reading the newspaper and some went out on the log drive.

किसी ने अखबार पढ़कर की दिन की शुरुआत तो कोई लॉग ड्राइव पर निकला

Tue, 15 Feb 2022 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:44 PM IST
विज्ञापन
Some started the day by reading the newspaper and some went out on the log drive.
समचार पत्र पढ़ते हरिद्वार विधानसभा के प्रत्याशी संजय सैनी । - फोटो : HARIDWAR
करीब एक पखवाड़े की भागदौड़ के बाद चुनाव मैदान में उतरे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की मंगलवार की सुबह एक अलग थी। आज की उनकी दिनचर्या में चुनाव प्रचार, बैठक, जनसभा और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंत्रणा नहीं थी। सोमवार को मतदान होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने रात को गहरी नींद ली और सुबह देर से उठे तो कार्यक्रम एकदम अलग थे। मंगलवार को कोई प्रत्याशी गुनगुनी धूप का आनंद लेता दिखा तो किसी ने कार के स्टेयरिंग संभालकर ड्राइव की। सुबह पूजा-पाठ और परिवार संग नाश्ते करने के बाद दोपहर बाद कार्यकर्ताओं से मिले। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथवार मतदान की समीक्षा करते हुए हार-जीत का गुणा भाग लगाया।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भागदौड़ शुरू कर दी थी। पहले टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते रहे। टिकट मिला तो फिर चुनाव प्रचार में जुट गए। करीब पंद्रह दिन तक अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिनरात एक कर दी। प्रत्याशियों का खाने पीने और आराम करने का शिड्यूल ही बिगड़ गया था। सुबह का नाश्ता कहां होगा और रात का खाना कहां, इसका पता ही नहीं रहता था। मंगलवार की सुबह प्रत्याशियों की दिनचर्या पहले की तरह लौट आई। सुबह उठे तो जरूरी काम निपटाने के बाद पूजा पाठ की और उसके बाद अन्य काम।
विज्ञापन

हरिद्वार शहर सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय सैनी ने अमर उजाला पढ़ने के साथ दिन की शुरुआत की। उन्होंने बारीकी से चुनावी कवरेज को पढ़ा और पूरा दिन परिवार के साथ बिताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मतदान पर चर्चा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने परिवार के साथ वक्त बिताया। दोपहर में मुख्य चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का भीड़ जुटी और हर किसी ने अपने अपने क्षेत्र के मतदान की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और मतदाताओं का आभार जताया। ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिश्वरानंद ज्वालापुर हरिद्वार वेद मंदिर स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं से मतदान का गुणाभाग करते रहे। स्वामी लालढांग भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बूथवार समीक्षा की। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेश शर्मा ने खन्ना नगर ज्वालापुर स्थित आवास और क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मतदान के समीकरणों पर मंथन किया। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युनूस अंसारी ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत दोपहर में फेरुपुर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। उन्होंने क्षेत्रवार बूथों पर हुए मतदान की समीक्षा की। ज्वालापुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर भी सुबह परिवार के संग रहे। दोपहर में लॉग ड्राइव पर निकले और खुद की कार की स्टेयरिंग संभाली। इससे पहले उन्होंने रविदास कुटिया पहुंचकर मत्था टेका।

आदेश ने की फुलवारी की गुड़ाई
रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने फुर्सत में नजर आए। आदेश चौहान ने अपने आंगन पर लगाए पौधों को पानी दिया और उनकी छंटाई की। गमलों में लगे पौधों को खाद पानी देने के बाद फुर्सत से परिवार के संग वक्त बीताया। दोपहर में कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं संग मतदान के आंकड़ों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed