फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Some parties dividing the country for votes: Gautam

वोट की खातिर देश को बांट रही कुछ पार्टियां: गौतम

Sat, 13 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Some parties dividing the country for votes: Gautam
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आज कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट की खातिर देश को बांटने में लगी हैं। जबकि, ऐसे समय में मोदी वसुधैव कुटुंबकम मंत्र के साथ सभी को जोड़कर भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को ज्वालापुर स्थित एक बैंक्विट हॉल में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि आजाद भारत में यह पहली सरकार है, जिसने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस राष्ट्रविरोध तक उतर जाती है। मोदी विरोधी जयचंदों ने टूलकिट के माध्यम से कोविड काल में देश के खिलाफ साजिश रची। वर्ष 2014 से पहले देश के तमाम लोग खांसी-बुखार तक होने पर उपचार के लिए विदेश जाते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि उन्हें नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। दुष्यंत गौतम ने कहा कि बड़ी संख्या में कोविड से मौतें हुईं। इसके जिम्मेदार विपक्षी दल हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो सेवा ही संगठन के तहत कोविड में दिवंगत 135 लोगों का क्रियाकर्म तक किया। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों को भी अब भगवान श्रीराम याद आने लगे हैं। सम्मेलन में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अतिथियों का स्वागत कर माल्यार्पण किया। मौके पर ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुरेश कोचर, जेपी जुयाल, डॉ. जितेंद्र चौधरी, नंदकिशोर सरैया, डॉ. अमरीश गर्ग, कथावाचक पंडित वासु मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, डॉ. अमरीश शर्मा, नागेंद्र राणा विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed