फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Soldiers showed strength and speed in athletics-cycling competition

Haridwar News: एथलेटिक्स-साइकलिंग प्रतिस्पर्धा में जवानों ने दिखाई ताकत और रफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Soldiers showed strength and speed in athletics-cycling competition
40वीं वाहिनी पीएसी में चल रही चार दिवसीय 21वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइकलिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया। पुरुष एवं महिला वर्ग के विभिन्न खेलों में बाजी मारते हुए मेडल हासिल किए। आयोजन सचिव व सेनानायक तृप्ति भट्ट ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

110 मीटर हर्डल में पिथौरागढ़ के आरक्षी गौरव बिष्ट ने पहला स्थान हासिल किया जबकि 31 पीएसी के आरक्षी जगदीश चंद्र आर्य दूसरे और 40 पीएसी के आरक्षी खुशपाल तीसरे स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर दौड़ में पौड़ी के एएसआई सुनील कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 40 पीएसी के आरक्षी रोहन ने रजत और गोविंद ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में 31 पीएसी के आरक्षी सूरज नयाल अव्वल रहे। 40 पीएसी के दिलीप सिंह दूसरे और 40 पीएसी के ही शिव सिंह राणा तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पौड़ी के आकाश वर्मा प्रथम, 46 पीएसी के संजय कुमार द्वितीय और 40 पीएसी के तरुण तृतीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में 31 पीएसी के गोकुल सिंह ने पहला, 40 पीएसी के कृष्ण सिंह दूसरे और आईआरबी द्वितीय के मुकेश रावत ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

चक्का फेंक में 40 पीएसी की प्रियंका रावत ने पहला स्थान हासिल किया। उनकी साथी बबीता ने दूसरा, प्रतिमा बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। 4×400 मीटर रिले में देहरादून की टीम ने प्रथम स्थान जीता। जया कांडपाल, ललिता रावत और कुसुम मैखुरी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 400 मीटर महिला दौड़ में उधम सिंह नगर की उषा सबसे तेज रहीं। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः देहरादून की ललिता रावत और कुसुम मैखुरी रहीं। 10 किमी दौड़ में देहरादून की संगीता फर्त्याल ने पहला स्थान पाया। 31 पीएसी की मीना गोस्वामी ने दूसरा और मीनाक्षी सिंधवाली ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर हर्डल में देहरादून की मेघना नेगी ने पहला, उधम सिंह नगर की अंकिता पंत ने दूसरा, 31 पीएसी की सोनिया टम्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उप सेनानायक मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक राकेश रावत, बिपेंद्र सिंह, जीतो कंबोज, शिविरपाल आदेश कुमार, दलनायक कमल सिंह सजवान, गणेश लाल, राकेश धीमान, वीरेंद्र कटैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed