फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Social worker Durgashankr Bhatti died

समाज सेवी दुर्गाशंकर भाटी का निधन

Sat, 28 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 28 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। समाज सेवी, पर्यावरणविद्, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ पत्रकार 60 वर्षीय दुर्गाशंकर भाटी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि प्रदान की। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

दुर्गाशंकर भाटी दो बार हरिद्वार पालिका में उत्तरी हरिद्वार से सभासद रहे। तीसरी बार उनकी पत्नी सभासद बनी। पत्रकारिता जगत में उन्हें सैन्य, पुलिस, वन एवं पर्यावरण क्षेत्र के जानकार माना जाता था। पिछले तीन माह से भाटी कैंसर से पीड़ित थे। तीसरे पहर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इनसेट
सीएम ने शोक व्यक्त किया
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुर्गाशंकर भाटी के निधन पर शोक जताया। भेजे संदेश में सीएम ने कहा कि उनके असामयिक निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। नगर विधायक मदन कौशिक ने भाटी को निस्वार्थ सेवा करने वाला सिपाही बताया। कहा कि हरिद्वार से जुड़े सभी मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ थी। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विधायक यतीश्वरानंद, विजय सारस्वत, डॉ. संजय पालीवाल, मेयर मनोज गर्ग, मुख्यमंत्री के एसडीओ पुरुषोत्तम शर्मा, मंडी समिति चेयरमैन संजय चोपड़ा, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी, राजकुमार अरोड़ा, प्रदीप चौधरी, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, ओपी चौहान, अंशुल श्रीकुंज, संजीव चौधरी आदि ने श्मशान घाट जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब अध्यक्ष पीएस चौहान सहित कई पत्रकारों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया। प्रेस क्लब में 29 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
संतों ने संदेश भेजे
हरिद्वार। जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी, भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी, राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू, भूमापीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर शांतानंद शास्त्री, डॉ. श्याम सुंदर दास, हरि बल्लभदास, कैलाशानंद ब्रह्मचारी, रामानंद पुरी आदि ने उनकी पत्नी माया भाटी को शोक संदेश भेजे। पत्रकार बृजेंद्र हर्ष, गोपाल रावत, सुनील पांडेय, राकेश वालिया, सुभाष कपिल, सपा महानगर अध्यक्ष सोनल प्रिंस, चंद्रशेखर यादव, काजी चांद आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक जताया
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार दुर्गाशंकर भाटी के निधन पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, मनोज सैनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल हरिद्वार के प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी और कॉलेज प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मिश्रा  सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि भाटी की पत्रकारिता जगत के साथ-साथ शिक्षा जगत में दिए गये योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि दुर्गाशंकर भाटी के रूप में पंचपुरी ने जनसरोकारों से जुड़ा एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed