फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Social worker Amit sitting on hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अमित

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Social worker Amit sitting on hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार सिंघानिया । - फोटो : HARIDWAR
अलीपुर, रोहालकी और अतमलपुर बोंगला की खस्ताहाल सड़क का पुनर्निर्माण कार्य नहीं होने से सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार सिंघानिया ने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अमित सड़क बनाने की मांग को लेकर केयर नर्सिंग कॉलेज रोहालकी के नजदीक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

अमित सिंघानिया के मुताबिक अलीपुर, रोहालकी और अतमलपुर बोंगला की सड़क खस्ताहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन पीडब्लूडी सुनवाई नहीं कर रहा है। अमित कुमार ने कहा कि लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन नहीं मिलने तक भूख हड़ताल करेंगे। अमित कुमार ने बताया कि मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कार्यकाल में सड़क का शिलान्यास किया। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने इसका प्रस्ताव दिया था। सड़कनिर्माण के लिए बजट भी अवमुक्त हो चुका है लेकिन लोनिवि सड़क का निर्माण नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed