फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Smuggler arrested with cannabis; planned to sell it at the Kanwar Mela

Haridwar News: 11 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कांवड मेले खपाने की थी तैयारी

Sat, 25 Jul 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with cannabis; planned to sell it at the Kanwar Mela
कांवड़ मेले में नशे की सप्लाई करने पहुंचे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 966 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ संजय चौहान ने बताया कि शुक्रवार देर रात कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस टीम नहर पटरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच संस्कृत विश्वविद्यालय के पिछले गेट के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की पहचान मूल रूप से ईसा नगर, छतरपुर मध्य प्रदेश और हाल में चंद्रभागा दुर्गा मंदिर के पास ऋषिकेश निवासी पवन रजक के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर पर ही भांग की पत्तियों से गांजा तैयार कर उसे छोटी पुड़ियों में नशेड़ियों को बेचता है। कांवड़ मेले में मोटे मुनाफे के लालच में वह यह खेप लेकर बहादराबाद आया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed