{"_id":"0aa90a1e119c00d6e99e0cdbff3612ea","slug":"smack-s-brother-was-finally-picked-up-with-two-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की स्मैक के साथ सगे भाई दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख की स्मैक के साथ सगे भाई दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने यूपी के रामपुर से तस्करी कर लाई जा रही दो लाख की स्मैक के साथ दो सगे भाइयों को दबोच लिया। आरोपी सहारनपुर के रहने वाले है। आरोपियों ने देहरादून में स्मैक बेचने की बात कबूली है।
विज्ञापन
सीओ सिटी कार्यालय में एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि श्यामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। चंडीघाट चौकी बैरियर पर पुलिस ने नजीबाबाद की ओर से आ रही सफेद रंग की कार रोक ली। कार में सवार रहे दो युवकों की जब तलाशी ली गई तब चालीस ग्राम स्मैक बरामद हुई। यही नहीं कार के डैश बोर्ड से भी साठ ग्राम स्मैक मिली। एसएसपी के अनुसार आरोपी नाहिद व अजमल निवासी गांडान थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पूछताछ में कबूला कि यह स्मैक रामपुर के रहने वाले मुश्ताक नाम के व्यक्ति से लाए हैं। स्मैक प्रत्येक ग्राम 1600 रुपये के हिसाब से लेकर वे दो हजार रुपये प्रतिग्राम में बेचते है। इन्होंने स्वीकार किया कि देहरादून के गांधी ग्राम में किराये के मकान में रहकर स्मैक का धंधा करते थे। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तहकीकात कर रही है। देहरादून पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है। इस दौरान एसपी सिटी नवनीत सिंह, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह, एसओ गिरीश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऐसे पकड़े गए सौदागर
पुलिस की सफलता के पीछे एक ऐसा युवक है जो खुद स्मैक पीने का आदी है। दरअसल, इस युवा ने इन भाइयों से मुफ्त में स्मैक मांगी थी लेकिन इन्होंने मना कर दी। यही नहीं उधार भी नहीं दी। इस युवक ने जानकारी जुटाई कि दोनों स्मैक की डिलीवरी करने जा रहे है। ये सूचना किसी की मदद से हरिद्वार पुलिस को दे दी।
इनकी भी लेंगे मदद
हरिद्वार। पूरे मामले की तह तक जाने के लिए हरिद्वार पुलिस केंद्र सरकार के नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को भी तफ्तीश में शामिल कर सकती है। एसएसपी के मुताबिक नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के पास भी कोई क्लू इस नेटवर्क को लेकर हो सकता है, इसलिए उन्हें जानकारी देना जरूरी है। स्मैक को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भेजा जाएगा।
कई उच्च शिक्षण संस्थान के युवाओं को नशे की लत
हरिद्वार। नशे के ये सौदागर एक साल से देहरादून में कई बार स्मैक की खेप पहुंचा चुके हैं।
पेशे से कभी सब्जी विक्रेता रहे अजमल की जान पहचान जमात के दौरान रामपुर के रहने वाले मुश्ताक से देहरादून में हुई थी। जल्द अमीर बनने की चाह में अजमल ने भी देहरादून में स्मैक के धंधे की बागडोर संभाल ली। उसका टारगेट जिले के शिक्षण संस्थान थे। उसे मुश्ताक के ग्राहक तो विरासत में मिल ही गए। देखते ही देखते अच्छी खासी कमाई कर चुके अजमल ने अपने राजमिस्त्री भाई नाहिद को भी धंधे का हिस्सा बना लिया। हरिद्वार पुलिस की माने तो देहरादून के कई शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवा वर्ग ही इनके ग्राहक है। युवक ही नहीं युवतियां भी ग्राहकों की फेहरिस्त में शामिल है। इस दिशा में अभी पुलिस गुपचुप ढंग से तफ्तीश में जुटी है। पुलिसिया पूछताछ में नशे के सौदागर भाइयों ने एक साल से इस धंधे में अपनी संलिप्ता कबूली है।
-----
मोबाइल फोन खंगालेगी पुलिस
हरिद्वार पुलिस अब आरोपी भाइयों के मोबाइल फोन नंबर की कॉल डिटेल भी खंगालने में जुट गई है। पिछले कई माह की डिटेल पर पुलिस का फोकस है। मुश्ताक के मोबाइल फोन नंबर को भी खंगाला जा रहा है। एक पुलिस टीम गोपनीय ढंग से इस ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटी हुई है।