फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Six teams formed to solve factory worker's murder case

Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी की हत्या के खुलासे के लिए छह टीमें गठित

Tue, 28 Apr 2026 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Six teams formed to solve factory worker's murder case
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में अत्मलपुर बोंगला बाईपास के पास में फैक्टरी कर्मचारी की सिर कुचलकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस-सीआईयू की छह टीमों का गठन करते हुए खुलासे के लिए लगाई गई हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कोतवाल को जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह राजवीर सिंह (45) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम रानानंगला, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। राजवीर सिडकुल क्षेत्र में रहकर एक कंपनी में काम करता था। उनके पुत्र प्रियांशु ने बताया कि पिता 26 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगली सुबह शव मिलने की जानकारी मिली। जब उन्हें देखा तो सिर के दाहिने हिस्से पर गहरी चोट थी। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर हत्या की है।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक की अंतिम लोकेशन, मोबाइल कॉल डिटेल, कार्यस्थल और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। छह टीमें खुलासे के लिए जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed