फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Six people, including the outpost in-charge, were suspended after audio related to illegal mining went viral

Haridwar News: अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित छह सस्पेंड

Fri, 13 Mar 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Six people, including the outpost in-charge, were suspended after audio related to illegal mining went viral
हरिद्वार। अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात कही गई थी। इस मामले के सामने आते ही एसएसपी के निर्देश पर इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी इकबालपुर नवीन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह, कांस्टेबल प्रदीप को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed