{"_id":"430f3e9068a254dcab5d66c5108fac72","slug":"six-hundred-people-will-treat-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ लोगों का एक साथ होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ लोगों का एक साथ होगा उपचार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पतंजलि योगग्राम में दो दिन तक चले योगग्राम विस्तार कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर योगग्राम में नए ट्रीटमेंट सेक्शन, प्राकृतिक उपचार विभाग, महिला उपचार विभाग का लोकार्पण किया गया। इस नए सेक्शन के तहत अब योगग्राम में 600 लोग एक साथ अपना प्राकृतिक उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ योगग्राम में नवनिर्मित इन संकायों का बाबा रामदेव ने उद्घाटन किया था। स्वामी मुक्तानंद, रामभरत एवं यशदेव शास्त्री और नगेंद्र नीरज आदि उपस्थित थे। थे। इस दौरान बाबा रामदेव ने बताया कि योगग्राम का प्राकृतिक उपचार संपूर्ण देशभर में ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रमाणिकता स्थापित कर चुका है। जिससे पूरे विश्व से यहां उपचार कराने वालों की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा भारतीय ऋषियों द्वारा अनुसंधित योग-आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली के इस अनुपम संस्थान के इस विस्तार से अब 600 व्यक्ति एक साथ अपना उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन