फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shyampur beaten Forest Reserve, prosecution

श्यामपुर में वन आरक्षी को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sat, 11 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र में एक वन आरक्षी के साथ मारपीट कर दी गई। वन आरक्षी ने एक वन गुजर्र एवं उसके साथी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन

चिड़ियापुर बीट में वन आरक्षी मेहर सिंह तैनात है। आरोप है कि बुधवार को कटेवड में वन विभाग की चौकी के पास वन गुर्जर इनाम अली ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। फिर उसके साथ सरेराह मारपीट कर दी और गाली गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी। वन आरक्षी का आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। वन आरक्षी ने पूरे मामले से अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि वन आरक्षी की तहरीर पर कोटावली लालढांग के रहने वाले वन गुर्जर व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि वन आरक्षी से किसी बात को लेकर मतभेद चले आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed