फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shri Krishna killed Kansa, shouted slogans

श्रीकृष्ण ने किया कंस का वध, गूंज उठे जयकारे

Tue, 31 Aug 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna killed Kansa, shouted slogans
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जिला कारागार में प्रस्तुति देते बंदी । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। जिला कारागार में मनाए गए तीन दिवसीय जन्माष्टमी पर्व का सोमवार को समापन हुआ। श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया तो जेल का हर कोना भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में 28 अगस्त से शुरू हुए तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रानीपुर आदेश चौहान रहे। वहीं पंतजलि ट्रस्ट की तरफ से बंदियों को योग व उपचार की किताबें समेत प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान बाल कृष्ण की लीलाओं समेत अन्य लीलाओं की प्रस्तुति दी गई। विधायक आदेश चौहान ने विधायक निधि से जेल में कार्य कराने की बात भी कही। वहीं कुछ बंदियों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान जेल अधीक्षक मनोज कुमार, एटीसी के उप प्रधानाचार्य सुरजीत पंवार, जेल के चीफ फार्मेसिस्ट राकेश गैरोला समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed