{"_id":"5f1874258ebc3e636a0b3d18","slug":"shed-under-construction-due-to-monsoon-rains-haridwar-news-drn3508366106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की बारिश में बहा निर्माणाधीन रपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की बारिश में बहा निर्माणाधीन रपटा
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश के बाद बह निर्माणाधीन रपटा ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद खड़खड़ी स्थित सूखी नदी पर बहे रपटे के मामले में कुंभ मेला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट तलब की है। कुंभ मेला प्रशासन का कहना है कि इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि कुंभ योजना में शमशानघाट रोड को वेद निकेतन धाम की रोड से मिलाने के लिए सूखी नदी पर अभी कुछ समय पहले ही रपटा बनाया गया था। इसके निर्माण में लगभग 60 लाख रुपया खर्च होने का अनुमान है। कुंभ के साथ ही वर्ष भर होने वाले स्नानपर्व और कांवड़ मेले में इस मार्ग का उपयोग होता है। मंगलवार दोपहर को हुई तेज बारिश के नदी उफान पर आ गई और रपटा बह गया। अब यहां रपटा बनने तक के निशान नहीं बचे हैं। उसके नीचे की भी जमीन बह गई है। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि रपटे का काम अभी 40 प्रतिशत ही पूरा हो पाया था। उन्होंने बताया कि रपटे का बना जो हिस्सा बहा है, उसमें कंक्रीट का फाइनल टच होना था, लेकिन बरसात के चलते काम कुछ दिन से बंद था। संबंधित ठेकेेदार नए सिरे से उसे बनाएगा।
कुंभ मेला के टेक्नीकल सेल से भी इसकी जांच कराई जाएगी कि रपटा बहने की वजह क्या रही है। लोक निर्माण विभाग से भी रिपोर्ट तलब की गई है।
- हरबीर सिंह, अपर मेलाधिकारी कुंभ।