Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shantikunj illuminated by the radiance of the Deep-Mahayajna

Haridwar News: दीपमहायज्ञ की आभा से जगमगाया शांतिकुंज

Wed, 25 Nov 2026 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Shantikunj illuminated by the radiance of the Deep-Mahayajna
- कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ परिसर, 250 से अधिक कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन

- जटवाड़ा पुल पर दीपोत्सव में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दीपमहायज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। हजारों गायत्री परिजनों की उपस्थिति में दीपों की जगमगाहट और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। वहीं जटवाड़ा पुल के पास पार्षद आकर्षिका शर्मा के संयोजन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विविधता के रंग भरे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहनों ने विधिवत दीपमहायज्ञ का संचालन किया। उनके गीतों ने उपस्थित परिजनों को भावविभोर कर दिया। मुख्य यजमान ने हजारों गायत्री परिजनों का प्रतिनिधित्व करते हुए पूजन किया। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने समर्पण भाव से जुटे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने समारोह की सफलता में सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग और सेवाभाव की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में मीडिया, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, परिवहन, स्वागत, आइटी, संस्कार, भोजनालय, फोटोग्राफी, जोन और संगठन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े भाई-बहन शामिल थे। इन कार्यकर्ताओं ने जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों से लेकर समापन तक अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं। अतिथियों के स्वागत, प्रतिभागियों की सुविधाओं और कार्यक्रमों के प्रसारण में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन व्यवस्था और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी उन्होंने योगदान दिया। पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले इन कार्यकर्ताओं के समर्पण ने इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या एवं महिला मंडल प्रमुख शैफाली पण्ड्या सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed