फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Senior citizens protested against the increase in salary and allowances of MLAs

Haridwar News: विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी का वरिष्ठ नागरिकों ने किया विरोध

Tue, 03 Sep 2024 03:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens protested against the increase in salary and allowances of MLAs
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक ज्वालापुर इंटर कॉलेज प्रांगण में हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अपनी ईपीएफ और अन्य पेंशन बढ़ाने के लिए वर्षों से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों ने मिलकर अपने मासिक वेतन में 60,000 रुपये से लेकर 75000 तक की बढ़ोतरी करा ली। जनता प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जीएसटी और इनकम टैक्स के माध्यम से सरकार को टैक्स दे रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि कोई टैक्स नहीं देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता बिजली के बढ़ते रेट और जल मूल्यों में बार-बार बेतहाशा वृद्धि और महंगाई से त्रस्त है। संगठन में शामिल होने पर लालता प्रसाद द्वारका दास शर्मा किशोरी लाल कौशिक का स्वागत किया। इस दौरान शिवचरण, सागर सिंह, हरीनाथ धीमान, ताराचंद, देवी दयाल, सीताराम, सोमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, बदन सिंह, गिरधारी लाल शर्मा, शिव बचन, राम बाबू सिंह, अरुण राणा, प्रेम कुमार, जोगेंद्र तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed