फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Senior citizens protest against the policies of the government

सरकार की नीतियों के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों का प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens protest against the policies of the government
सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने जल कर कम करने की मांग को लेकर सोमवार को ज्वालापुर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जल मूल्य कम करने के लिए तत्कालीन शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई थी। सत्ता नेतृत्व परिवर्तन के बाद सरकार ने अप्रैल से जल कर में पांच फीसदी वृद्धि कर दी है। न्यूनतम जल मूल्य 2175 रुपये वार्षिक कर दिया गया है।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल में लोग पहले से परेशान हैं। टैक्स वृद्धि कर जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। विद्यासागर गुप्ता ने कहा कि हाउस टैक्स पहले से ही काफी अधिक है। वर्तमान में नगर निगम क्षेत्रों के सर्किल रेट के हिसाब से टैक्स बढ़ाने की तैयारी हो रही है। हरदयाल अरोड़ा ने कहा कि बिजली बिल में फिक्स चार्ज 200 रुपये प्रति माह है। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल कर कम करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सीताराम, योगेद्र पाल सिंह, हरदयाल अरोरा, एनसी काला, प्रेमकुमार, हरिश्चंद्र चावला, वीके भाटिया, देवी दयाल, अनिल चौहान, लक्ष्मी नारायण सक्सेना और गिरधारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------
महंगाई पर रोक लगाए सरकार
हरिद्वार। महिला जन जागृति सामाजिक संगठन एवं सीनियर सिटीजन संगठन पदाधिकारियों की सोमवार को खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट रोड कार्यालय पर बैठक हुई। महिला जनजागृति समिति की अध्यक्ष पुष्पा संतोषी ने महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की निंदा की। कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सब्सिडी लगभग बंद हो गई है। खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। खाद्य तेल, दाल और सब्जियों की कीमतों पर अंकुश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर रोक लगाए। बैठक में मोनिका सिंह, पूजा संतोषी, पुष्पा संतोषी, रेणु, विमला देवी, सरोज, दीपा, मुन्नी चौहान, अनिता बंसल, अर्चना, राजू, रामवीर, ठाकुर मनोज कुमार और कुलदीप सिंह मौजूद रहे। संचालन संगठन की महासचिव पूजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed