{"_id":"62d59ce0aa89767be1262860","slug":"semester-examinations-postponed-during-kanwar-haridwar-news-drn4175821187","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के लिए राहत तो किसी के लिए होगी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के लिए राहत तो किसी के लिए होगी आफत
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेज के छात्रों को परीक्षा देने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कॉलेजों की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर कांवड़ मेले के मद्देनजर परीक्षाएं श्री देव सुमन विवि की तर्ज पर स्थगित करने की मांग की है।
14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ में चार करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल-कॉलेजों को बंद भी कर दिया गया है। कांवड़ मेले में यात्रा मार्ग बंद और बाधित होने को देखते हुए श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने भी 27 जुलाई तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
लेकिन हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय की चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी और एमए, एमकॉम, एमएससी आदि की परीक्षा छात्र-छात्राएं सेंटरों पर पहुंचकर परीक्षा दे रहे हैं। अभी तक तो कांवड़ यात्रियों की कोई ज्यादा भीड़ नहीं है। जिससे विद्यार्थी बिना परेशानी के परीक्षा दे रहे हैं। मगर 20 जुलाई से कांवड़ यात्रियों की संख्या में अपार बढ़ोत्तरी होने की संभावना प्रशासन लगा रहा है। ऐसे में परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
कॉलेजों ने उठाई परीक्षा स्थगित की मांग
कांवड़ मेले के मद्देनजर एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा, एचईसी कॉलेज के डॉयरेक्टर डा. अंशुल शर्मा ने एचएनबी विवि के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर कांवड़ मेले में 20 से 27 जुलाई तक की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की है। इन्हें अगली तिथि में कराए जाने का अनुरोध किया है। जिससे कोई भी विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित न रह पाए।
हजारों की संख्या में परीक्षार्थी
शहर से लेकर जनपद भर में एचएनबी विवि के विभिन्न कॉलेज हैं। जिनमें चिन्मय डिग्री कॉलेज, महिला महाविद्यालय, एचईसी, पृथ्वीराज चौहान, बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की, एसएमजेएन पीजी कॉलेज, केएलडीएवी पीजी कॉलेज आदि हैं। इन कॉलेजों में हजारों की संख्या परीक्षार्थी हैं। जबकि एसएमजेएन पीजी कॉलेज और केएलडीएवी पीजी कॉलेज रुड़की ऐसे कॉलेज हैं, जिनमें श्री देव सुमन और एचएनबी विवि दोनों के परीक्षार्थी हैं। जिससे एक विवि की ओर से परीक्षाएं स्थगित करने के बाद भी कॉलेज के स्टाफ को तो आना ही पड़ेगा।