फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   See Dirty water city people like red

गंदा पानी देख लाल हुए कनखलवासी

Tue, 28 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 28 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
See Dirty water city people like red
गंदा पानी अाने से भ्‍ाड़के कनख्‍ालवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

हरिद्वार। कनखल की कई कालोनियों में गंदा पानी आने से लोग भड़क गए। पार्षदों की अगुवाई में गुस्साए लोगों ने कनखल के चौक बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। मामला तूल पकड़ता देख जल निगम, जलसंस्थान और सीवरेज सिस्टम से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने घिराव कर सबको जमकर खरी-खोटी सुनाई। चेतावनी दी यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। अधिकारियों ने टैंकर भेजकर क्षेत्र में साफ पानी बंटवाया।

विज्ञापन


कनखल में गंदा पानी आने ओर सीवर लाइनें चोक होने की समस्या काफी पुरानी है। सोमवार सुबह जब लोग अपने-अपने घरों में पानी भरने लगे तो पानी का रंग देखकर भौचक्के रह गए। राजघाट, मोहल्ला म्याना, पहाड़ी बाजार, कुम्हारगढ़ा, बाराकोठी, इंजनवाली हवेली, आचार्यान आदि मोहल्लों में नलों से गंदा पानी टपक रहा था। परेशान लोगों ने पहले तो एक-दूसरे से समस्या बताई। फिर पार्षद अनीता शर्मा, उपेंद्र शर्मा, पार्षद पति भूपेंद, पार्षद सीमा देवी आदि को मामले की जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और कनखल चौक बाजार में सभी एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। लोगों में इस बात को लेकर भी गुस्सा था कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन और हंगामे की सूचना पाकर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, महेंद्र अरोड़ा समेत कई अन्य नेता भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


मामले की शिकायत जिलाधिकारी ओर जल निगम के अधिकारियों से भी की गई। अधिकारियों में हलचल दिखी तो जलनिगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम, जलसंस्थान के एई एलसी रमोला, जलसंस्थान गंगा अनुरक्षण इकाई के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस पर गुस्साए लोगों ने तीनों अधिकारियों का घेराव कर लिया। आरोप लगाया कि सीएम के आदेशों के बाद भी कनखल में पेयजल लाइन नहीं डाली जा रही है। लोगों ने बर्तनों में भरकर लाया गया गंदा पानी अधिकारियों को दिखाया। कुछ लोग तो यह भी अधिकारियों से कहते रहे कि वे खुद यह पानी पीकर दिखाएं। आरोप लगाया कि सीवर लाइनें लीक होने के कारण नलों में गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्सा बढ़ता देख सीएम के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में वार्ता कराई। इस दौरान अधिकारियों ने सीवर लाइनों की तेजी से सफाई कराने और लीकेज ठीक कराने की बात कही। दो दिन में हालात ठीक नहीं होने पर दोबारा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। फिलहाल जलसंस्थान ने तीन टैंकर पानी के भेजकर लोगों को शांत किया। एई एलसी रमोला ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद प्रदीप पंत, राजेश शर्मा, लव चौधरी, अनिल शर्मा, हिमांशु चोपड़ा, जगदीश वर्मा, संजू, अश्विनी शर्मा, राजकुमार, वीरेंद्र जोशी, विपिन कुमार, विजय ग्रोवर, सुरेश ठाकुर, शंकर खन्ना, जयप्रकाश आदि कई लोग शामिल हुए।

पानी बंद कराने से हुई दिक्कत
लोगों का आक्रोश झेलने वाले जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम ने बताया कि नलों में गंदा पानी इसलिए आया क्योंकि रविवार को कनखल में सीवर लाइनों की सफाई कराई जा रही थी। इसके लिए पेयजल की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जब दोबारा पानी खोला गया तो प्रेशर के साथ पाइपों में जमा जंग और कबाड़ भी आ गया। उन्होंने बताया कि पेयजल लाइनों को डालने का काम तेज कर दिया गया है। इनसेट

सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
हरिद्वार। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी पार्षद उपेंद्र शर्मा, अनीता शर्मा और सीमा देवी ने सोमवार को हरिद्वार आए मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन दिया। जिसमें आरोप लगाया कि कनखल मे साफ पानी उपलब्ध कराने के आपके आदेशों पर जलनिगम के अधिकारी गौर नहीं कर रहे हैं। आज तक पेयजल पाइन नहीं डाली गई। राज्य सरकार के कोर्ट से करीब 400 मीटर लंबी पेयजल लाइन डाली गई तो उसका उद्घाटन भाजपा नेताओं से कराकर उसका श्रेय भी कांग्रेस को नहीं दिया गया। उन्होंने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देने की बात कही। अशोक शर्मा ने बताया कि यदि पेयजल की समस्या दो दिन के भीतर ठीक नहीं कराई तो उनकी पत्नी पार्षद पद से त्याग पत्र दे देगी।

साफ पानी न आने पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के घरों में आ रहे गंदे पानी की समस्या को लेकर सोमवार को भाजपाई मुखर हुए। कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


सोमवार को भाजपा कनखल मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल के नेतृत्व में कनखल चौक बाजार में प्रदर्शन किया। देवेंद्र मनवाल ने कहा क्षेत्र में कई महीनों से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। उसके बावजूद अधिकारी संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। चेतावनी दी यदि जल्द गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया जाएगा। हरिओम तनेजा व प्रेम शंकर पिंकी ने गंदे पानी की समस्या के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। संजीव त्यागी व जेपी बडोनी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है। लेकिन गंगा प्रदूषण इकाई के अधिशासी अभियंता एक बार भी निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद शर्मा, अरविंद चौधरी, अमित गौतम, विक्की शर्मा, अभिषेक शर्मा, महेश शर्मा, किशन शर्मा, सुमित लखेड़ा, मोहित, पीएस गिल आदि शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed