फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SDM furious for getting ultrasound done from outside

मरीज के बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने पर नाराज हुए एसडीएम

Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
SDM furious for getting ultrasound done from outside
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा होने के बावजूद मरीज को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने पर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा नाराज हो गए। उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस डॉ. चंदन मिश्रा को अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का लाभ मरीजों को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में उपचार के लिए लेटी हुई एक महिला से बातचीत की तो उसने बताया कि मेला अस्पताल जांच कराने पर अल्ट्रासाउंड के लिए कहा गया था, लेकिन मेला अस्पताल और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिलने से बाहर से निजी केंद्र से कराना पड़ा। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था मेला और जिला अस्पताल में है तो फिर मरीज को बाहर से अल्ट्रासाउंड क्यों करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस डॉ. चंदन को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की यह व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जनरल वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं है। टेबल और गूलकोज लगाने वाले स्टेंडों की हालत भी दयनीय है। उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस को स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष फोकस करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed