{"_id":"57d6ed0d4f1c1b942cd4790e","slug":"schools-were-hanging-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में लटके रहे ताले
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्री मांगों को लेकर पूरे जनपद के हाईस्कूल और इंटर कालेज के शिक्षक हड़ताल पर रहे। स्कूल खुलने के कुछ देर बाद ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारियों के दफ्तरों पर धरना-प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर शिक्षकों की हड़ताल के चलते जिले के सभी 93 राजकीय स्कूलों में पढ़ाई ठप रही।
प्रदेश के राजकीय शिक्षक चयन वेतनमान, वेतन वृद्धि और उपार्जित अवकाश आदि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में शिक्षकों ने हड़ताल की। हरिद्वार जिले में हड़ताल का पूरा असर रहा। जिले के 93 हाईस्कूल और इंटर कालेज के करीब 700 शिक्षक हड़ताल पर रहे। बहादराबाद, रुड़की, भगवानपुर, नारसन, लक्सर व खानपुर बीईओ दफ्तरों पर धरना-प्रदर्शन किया।
हड़ताल के दौरान बहादराबाद, रुड़की और भगवानपुर ब्लॉक के भ्रमण पर रहे जिलाध्यक्ष हरेंद्र सैनी ने बताया कि पूरे जनपद में शिक्षक हड़ताल पर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में यह रहे शामिल
जनपद के अलग अलग ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के दफ्तरों पर हुए धरने प्रदर्शनों में जिला मंत्री रविंद्र रोड, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, प्रियंका पंवार, बहादराबाद ब्लाक अध्यक्ष हेमलता शुक्ला, रुड़की अध्यक्ष सुधीर चौधरी, मंत्री योगेश कुमार, भगवानपुर अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंत्री संगीता राजपूत, लक्सर अध्यक्ष आरके सिंह, नारसन अध्यक्ष लोकेश कुमार, गजेंद्र चौधरी, विकास शर्मा, भगवती राजपूत, अनिल कुमार, वकील सिंह, शान ए करीम सिद्दीकी, नौशाद अली, अमानतुल्लाह खान, राजकुमार सैनी आदि शामिल हुए।