Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   KLCA Yellow won the Under-12 match by 114 runs.

Haridwar News: केएलसीए येलो ने 114 रनों से जीता अंडर-12 मुकाबला

Tue, 24 Nov 2026 05:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
KLCA Yellow won the Under-12 match by 114 runs.
फोटो
विज्ञापन

- सूर्यांश ने बनाए 94 रन, आश्मान ने चटकाए 4 विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। केएलसीए मैदान पर केएलसीए येलो और केएलसीए व्हाइट के बीच 35 ओवर का अंडर-12 इंटर अकादमी मैच खेला गया। मुकाबले में केएलसीए येलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केएलसीए व्हाइट को 114 रन से हराया।

केएलसीए येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यांश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए। वहीं, वैभव चौधरी ने 47, तेजस्विन राजवंश ने 16 और रनविजय चौहान ने 15 रन का योगदान दिया। केएलसीए व्हाइट की ओर से समर चौधरी ने 2 विकेट, जबकि, शौर्य चुनीयाल, देवांश कोठियाल और मनहर मल्होत्रा ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएलसीए व्हाइट की टीम 27 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अक्षत रावत ने 49 रन और दक्ष यादव ने 18 रन बनाए। केएलसीए येलो की ओर से आश्मान यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि, तेजस्विन राजवंश ने 3 और कुश शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया। आश्मान यादव को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार केएलसीए कोच राजेश तांगरी की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed