{"_id":"6b057a9b4eb6a52a2908d9f1","slug":"ruhela-brings-pride-to-haridwar-by-earning-a-phd-in-music-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-157026-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डीयू से संगीत में पीएचडी कर रुहेला ने बढ़ाया हरिद्वार का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डीयू से संगीत में पीएचडी कर रुहेला ने बढ़ाया हरिद्वार का गौरव
विज्ञापन
फोटो
- खजाना और तरन्नुम नवाज उपाधि कर चुके अपने नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। युवा गजल गायक एवं शोधार्थी विपुल रुहेला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संगीत विषय में पीएचडी कर हरिद्वार का गौरव बढ़ाया है। वह खजाना और तरन्नुम नवाज उपाधि भी अपने नाम कर चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर गजल गायकी में अपनी पहचान बना रहे हैं।
20 नवंबर 2026 को आयोजित दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दीक्षांत समारोह में बतौर अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विपुल रुहेला को संगीत विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इस दौरान संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।
भेल नगर निवासी विपुल रुहेला इससे पूर्व संगीत विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित अखिल भारतीय ‘तरन्नुम नवाज’ गजल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विपुल रुहेला ने ‘तरन्नुम नवाज’ की प्रतिष्ठित उपाधि अपने नाम की।
विज्ञापन
वर्ष 2025 में ही मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित ‘खजाना ऑल इंडिया गजल कॉम्पिटिशन’ जीतकर धर्मनगरी का नाम रोशन किया। विपुल रुहेला आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के ‘ए’ ग्रेड कलाकार भी हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता, शोध, मंचीय प्रस्तुतियों और संगीत साधना के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है।