फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Saturday was the hottest day of the week; the temperature reached 37.5 degrees

Haridwar News: सप्ताह का सबसे गर्म रहा शनिवार, 37.5 डिग्री पहुंचा तापमान

Sat, 20 Jun 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Saturday was the hottest day of the week; the temperature reached 37.5 degrees
बहादराबाद। इस सप्ताह का सबसे गर्म दिन शनिवार रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम न होने पर घरों और कार्यालयों में ही रहे, जबकि बाहर निकलने वालों को गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को इसमें करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों ने छाते, गमछे आदि का सहारा लिया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह अब तक का यह सबसे अधिक तापमान है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed