फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Satpal Maharaj said that Yatra Development Authority will

Haridwar News: उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण बनाने को लेकर जगद्गुरु ने दी महाराज को बधाई

Tue, 06 Aug 2024 05:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Satpal Maharaj said that Yatra Development Authority will
I
विज्ञापन

I

I
I

I- कनखल स्थित आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
I

I- कहा, जब प्रशासन यात्रा व्यवस्था को लेकर 24 घंटे और सात दिन काम में रहेगा तो व्यवस्था बेहतर होगीI



जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नंदा देवी यात्रा को लेकर जल्द ही यात्रा विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब प्रशासनिक स्तर से 24 घंटे और सात दिन काम किया जाएगा तो चारधाम से लेकर अन्य यात्रा में होने वाली समस्या का भी समाधान होगा। कैबिनेट मंत्री की इस पहल को जगद्गुरु ने सराहा और कहा कि इसके लिए धामी सरकार व पर्यटन मंत्री दोनों ही बधाई के पात्र हैं।



जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पर्यटन की तर्ज पर तीर्थांटन से जुड़े मंत्रालय और विभाग बनाने के सुझाव उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों को दिए थे। उनके सुझाव पर वर्तमान में पहल की गई, इसका समूचे प्रदेश को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन जिस गति से अपने मुकाम पर पहुंचा है यात्रा और अन्य तीर्थाटन से जुड़ी समस्याओं के समाधान होने पर देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने हाल ही पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सामने आई दुश्वारियों के स्थायी समाधान को लेकर कहा कि इस विषय को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों में अतिवृष्टि, बादल का फटना और मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने जैसी समस्या बनी रहती है। इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सेटेलाइट के जरिए वैली और ताल तलैया आदि को चिन्हित करने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र में कांग्रेस की सरकार में जल संसाधन मंत्री थे। उनके कार्यकाल में इस राज्य की मूल समस्या पर कोई पहल नहीं की गई। कहा कि आज प्रदेश में दो बड़े डैम नहीं होते तो पिघलते ग्लेशियर और मानसून सीजन में बारिश का पानी और उसका वेग कितना नुकसान पहुंचाता इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आज लोगों को सहायता बंटनी चाहिए वहां आज कांग्रेस विरोध और राजनीति करने पर आमादा है।

केदारनाथ से सोना चोरी के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दानदाता ने दिया मात्र 23 किलो। कांग्रेस अफवाह फैला रही है 228 किलो सोना चोरी होने का। उन्होंने कहा कि दानदाता की तरफ से भी कोई आपत्ति और या शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तमाम दैविय आपदाओं से निपटने के बाद ही सरकार पूरे प्रकरण की जांच कराएगी और पूरी रिपोर्ट सभी के सामने रखा जाएगा।





Iहरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पैरवी में जुटे हैं महाराजI



कैबिनेट मंत्री ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि यहां एयरपोर्ट होगा तो देश-विदेश के विभिन्न जगहों से लोग कम से कम दिनों में हरिद्वार आकर अपने धार्मिक कार्य संपन्न कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि माता पिता व स्वजन की अस्थियां आदि लेकर आने वाले तमाम लोगों ने हरिद्वार में एयरपोर्ट बनाने के सुझाव भी दिए हैं। इसको लेकर केंद्र में पैरवी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जगह आदि चिन्हित की गई है, मंजूरी मिलते ही इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अभी पहाड़ तक रेल पहुंचाया है, जल्द ही हवाई सेवाओं से भी पूरी तरह संपन्न होगा।






Iसीमांत गांवों में सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यानI

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार का प्रयास रहा कि आज बिना चाइना का वीजा लिए अपने देश के ही एक स्थान से कैलाश दर्शन की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों के विकास को लेकर बड़ी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वह लिपुलेख होकर आए हैं, इसमें तमाम सीमांत गांवों को चिन्हित किया गया है। पूर्ण से विकास की योजनाएं वहां तक पहुंचेंगी। इसका पूरा खाका खींचा जा चुका है। उन्होंने कहा कि गुंजी में काली नदी के पास महर्षी वेद व्यास से जुड़े पौराणिक स्थान है। यहां एक क्षेत्र नेपाल में है दूसरा भारत में। व्यास वैली कहे जाने वाले इस स्थान पर जल्द ही वेद व्यास की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed