{"_id":"6ae09bce5aac4d0ad303d6c3","slug":"pocso-act-20500-students-across-41-schools-sensitized-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5591-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉक्सो एक्ट : 41 स्कूलों में 20,500 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉक्सो एक्ट : 41 स्कूलों में 20,500 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन
फोटो
- न्यायिक अधिकारियों ने पॉक्सो अधिनियम पर शुरू किया जागरूकता अभियान
- प्रार्थना के बाद बच्चों की क्लास में बताए गए बैड टच गुड टच जैसे संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिले में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता अभियान की शुरुआत न्यायिक अधिकारियों ने किया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन सभी न्यायिक अधिकारी अपनी कोर्ट से पहले क्लास लेने स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना के बाद क्लास ली और सामूहिक रूप से छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के तहत जागरूक किया। इसमें बैड टच गुड टच जैसी स्थितियों और उनके संकेत के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत पहले दिन कुल 41 स्कूलों में लगभग 20,500 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों ने एक-एक स्कूल की जिम्मेदारी ली और पॉक्सो अधिनियम पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किए। कुल 39 न्यायाधीशों ने 39 स्कूलों में पहुंचकर अभियान की शुरुआत की।
जिला न्यायाधीश नरेंद्रदत्त ने पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यह शिविर आयोजित किया। यहां पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रमुख अधिकारी और हितधारक मौजूद थे। इनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए। अन्य न्यायाधीशों के साथ भी इन विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसमें छात्र-छात्राओं को संवेदनशील बनाया गया।
विज्ञापन
अपर जिला न्यायाधीश लक्सर ने केवी इंटर कॉलेज लक्सर में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के बारे में जागरूक किया। अपर जिला न्यायाधीश हरिद्वार ने गुरुकुल इंटर साइंस कॉलेज हरिद्वार में छात्रों को जागरूक किया। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया।