फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sanjay triumphs in Chandigarh, wins a bike as a prize.

Haridwar News: संजय ने चंडीगढ़ में लहराया परचम, इनाम में मिली बाइक

Tue, 08 Sep 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Sanjay triumphs in Chandigarh, wins a bike as a prize.
फोटो
विज्ञापन

- पांच पहलवानों को चित कर फाइनल में पहुंचे
- जम्मू के पहलवान को हराकर जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी


पथरी। गांव अंबूवाला निवासी संजय पहलवान ने चंडीगढ़ में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें इनाम में बाइक मिली।

कुश्ती प्रतियोगिता पंजाब चंडीगढ़ के रोपड़ गांव में हुई। उन्होंने लगातार पांच मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वह निर्णायक मुकाबले में जम्मू के पहलवान नवाज अली को शिकस्त देकर चैंपियन बने। फाइनल मुकाबला कड़ा और रोमांचक रहा। संजय ने अपने बेहतरीन दांव-पेंच का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी पहलवान को मात दी। प्रतियोगिता जीतने पर आयोजकों की ओर से पुरस्कार में उन्हें 11 हजार रुपये नकद और एचएफ डीलक्स बाइक प्रदान की गई। संजय इससे पहले भी उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कुश्तियां जीत चुके हैं। ग्रामीणों ने संजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed