{"_id":"60ba70d08ebc3ee4631060ac","slug":"sanitation-workers-furious-over-indecency-stopped-picking-up-garbage-haridwar-news-drn38067138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता पर भड़के सफाई कर्मचारी, कूड़ा उठान किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता पर भड़के सफाई कर्मचारी, कूड़ा उठान किया बंद
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी के साथ अभद्रता करने पर कर्मचारी भड़क गए। नाराज कर्मचारियों ने कूड़ा उठान का काम बंद करके कूड़ा वाहन पंतद्वीप पार्किंग में खड़ा कर दिया। कोई सुनवाई नहीं होने पर कर्मचारी अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के बैनर तले मेयर कार्यालय पहुंचे। यहां कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कर दिया गया। उधर, पंचायत ने कई मांगें तीन दिन में पूरी नहीं होने पर फिर से हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोजाना की तरह सफाई कर्मचारी वाहनों के साथ खड़खड़ी क्षेत्र में कूड़ा उठान कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कूड़ा उठान कंपनी के एक सुपरवाइजर ने एक कर्मचारी के साथ अभद्रता कर दी। इससे नाराज सभी कर्मचारी कूड़ा उठान का कार्य बंद करके करीब साढ़े 11 बजे पंतद्वीप पार्किंग पर इकट्ठा होकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे, लेकिन काफी देर तक भी जब यहां कोई उनकी सुनवाई के लिए नहीं आया तो उन्होंने अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष सागर बेनीवाल को सूचना दी। सागर बेनीवाल ने मेयर अनिता शर्मा को सारे प्रकरण की जानकारी दी। कहा कि कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय पर कंपनी के अधिकारियों को मेयर ने तलब कर लिया। यहां कर्मचारियों ने कहा कि सफाई अधिकारी और सुपरवाइजर सफाई कर्मचारियों, वाहन चालकों के साथ अक्सर गाली-गलौच करते हैं, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। बताया कि सभी को सामान वेतन नहीं दिया जा रहा है। ज्वाइनिंग लेटर भी अब तक नहीं दिए हैं। न ही उनका पीएफ और ईएसआई का पैसा जमा कराया जाएगा। मेयर की मौजूदगी में अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब चार बजे मामला शांत होने से सफाई कार्य शुरू हो सका। इस मौके पर महापंचायत से प्रदेश महामंत्री दीपक चावरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बिरला, जिला प्रभारी जीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज घावरी, जिला महामंत्री कन्हैया चंचल और नगर अध्यक्ष चंचल कासा आदि मौजूद रहे।