{"_id":"5783e1d94f1c1ba55313d91a","slug":"saint-concerned-on-terrorism-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकवाद पर संत चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकवाद पर संत चिंतित
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कश्मीर के हालात पर संत समाज चिंतित है। संतों ने कहा कि आतंकवाद को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आतंकवाद देश के लिए नासूर बन चुका है। अब समय आ गया है कि आतंकवादियों को सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कश्मीर के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अब आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि एक आतंकवादी के मारे जाने पर कश्मीर में कुछ वर्गों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। यह बात साफ हो गई है कि कश्मीर का आतंकवाद पाकिस्तान के इशारे पर चल रहा है। कश्मीर के कुछ मुसलमानों को मोहरा बनाकर आतंकवादी देश की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने वर्तमान हालात को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने भारतीय वजूद को चुनौती दी है। कश्मीर को अलगाववादियों के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि कि अब भारतीय फौजों को आतंकवाद से निपटने की खुली छूट दी जाए। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 56 इंच का सीना अब क्यों नहीं दिखाते। पिछली सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद से जिस प्रकार निपटा जा रहा था, वही हालात आज हैं। मोदी सरकार के वजूद में आने के बाद सीमाओं पर कोई अंतर दिखाई नहीं दे रहा है। भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि आतंकवादियों ने देश को बर्बाद करने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई धर्म संसद में संतों ने सरकार से आग्रह किया था कि आतंकियों को बख्शा न जाए।
विज्ञापन