फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Run bicycle for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाएं साइकिल

Sun, 31 Jan 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Run bicycle for environmental protection
हरित एवं स्वच्छ उर्जा के लिए ‘आओ साइकिल चलाएं’ अभियान के तहत साइकिल रैली को रवाना करते कुंभ मेलाध - फोटो : HARIDWAR
हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के लिए ‘आओ साइकिल चलाएं’ अभियान के तहत रविवार को ‘साइक्लोथॉन’ साइकिल रैली को मेलाधिकारी दीपक रावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साइकिलिंग करना स्वास्थ्य के लिए भी सबसे फायदेमंद है।
विज्ञापन

हरिद्वार बस अड्डे के पास स्थित सहगल पेट्रोल पंप से साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ। रैली सक्षम संस्था के तत्वाधान में निकाली गई। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की संख्या के साथ प्रदूषण और ईंधन की खपत भी लगातार बढ़ रही है। इसके लिए साइकिलिंग ही सबसे बेहतर विकल्प है। खासकर, युवाओं को इसकी शुरुआत करनी चाहिए। मेलाधिकारी ने रैली में शामिल प्रतिभागियों को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ भी दिलाई। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, संस्थाओं से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। सक्षम संस्था के आयोजकों ने मेलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्य मंत्री संजय सहगल, विमल सहगल, पंकज सहगल सहित संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed