{"_id":"57f3f6844f1c1b8a3227098d","slug":"rss-leader-s-ashes-in-the-ganges-flowed-ggneja","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस नेता गगनेजा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस नेता गगनेजा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अस्थियां गंगा में प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आरएसएस के सह संघचालक रहे दिवंगत ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा (सेवानिवृत्त) की अस्थियां मंगलवार दोपहर कनखल के सतीघाट पर गंगा में प्रवाहित की गई। इस दौरान पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
मूल रुप से पंजाब के जलालाबाद जिला फिरोजपुर के रहने वाले सह संघचालक जगदीश गगनेजा की जालंधर में हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को परिजन उनका अस्थि क्लश लेकर कनखल के सती घाट पर पहुंचे। पुरोहित जितेंद्र शास्त्री ने अस्थियां गंगा में प्रवाहित कराई। इस दौरान सोमवार को ही यहां पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सतीघाट पर पहुंचे और अस्थि विसर्जन तक घाट पर ही मौजूद रहे। आरएसएस प्रमुख ने दिवंगत आरएसएस नेता की पत्नी सुदेश गगनेजा, पुत्र राहुल गगनेजा, पुत्र वधू श्वेता गगनेजा, बेटी रुचि, दामाद मोहित चुग को ढांढस बंधाया। पत्रकारों से बातचीत में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि उन्हें प्रांत सह संघ चालक की हत्या से बेहद दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह, क्षेत्र प्रचारक आलोक, योगेश चौहान, मेयर मनोज गर्ग, मंडल कार्यवाह प्रवीण शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, आशु चौधरी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह चौहान समेत अनेक आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी एवं भाजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन