फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Route map of BJP's Vijay Sankalp Yatra released

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का होगा भव्य स्वागत: बिष्ट

Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Route map of BJP's Vijay Sankalp Yatra released
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भजपा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भारतीय जनता पार्टी की 18 दिसंबर से हरिद्वार से शुरू होने वाले विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में पाटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विजय संकल्प यात्रा के गढ़वाल मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने विधानसभावार यात्रा का रूट मैप जारी किया। उन्होंने कहा की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत होगा।
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं, बड़ी सभाएं और रोड शो होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा का हरिद्वार में रात्रि विश्राम के बाद 19 दिसंबर को यात्रा जगजीतपुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर खानपुर होते हुए रुड़की पहुंचेगी। 20 दिसंबर को यात्रा भगवानपुर, इकबालपुर, चुड़ियाला, झबरेड़ा, शेरपुर, लखनौता चौराहा, मंगलौर होते हुए पुन: रुड़की में रात्रि विश्राम करेगी। 21 दिसंबर को रुड़की से पिरान कलियर, शांतरशाह, बौंगला, सुल्तानपुर मंजरी, बहादराबाद खेड़ली बेगमपुर होते हुए रानीपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

22 दिसंबर की सुबह 9 बजे यात्रा रानीपुर से लालढांग के लिए प्रस्थान करेगी। 11 बजे हरिद्वार जिले से प्रस्थान कर जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया यात्रा में प्रतिदिन कोई ना कोई केंद्रीय पदाधिकारी या प्रदेश सरकार के मंत्री रहेंगे। यात्रा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना। भाजपा जिला महामंत्री विकासतिवारी ने कहा की सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा में यात्रा के संयोजक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुदेश राठौर, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, अनिल अरोड़ा, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, आशु चौधरी, शोभाराम प्रजापति, विजय चौहान, लव शर्मा, मोहित वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, धर्मेंद्र चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed