फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rodvejkrmi police clashed commotion

पुलिस और रोडवेजकर्मी भिड़े, हंगामा

Mon, 13 Jun 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 13 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rodvejkrmi police clashed commotion
परिचालक और पुलिस का सिपाही भिड़ा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। हरिद्वार से देहरादून जा रही जेएनएनयूआरएम की बस में टिकट न लेने को लेेकर पुलिस के सिपाही और चालक-परिचालक में कहासुनी हो गई। आरोप है कि  पुलिसकर्मी ने अन्य सिपाहियों को भी मौके पर बुलाकर चालक-परिचालक के साथ मारपीट की । जिस पर रोडवेज कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में दोनों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

सोमवार को जेएनएनआरयूएम हरिद्वार डिपो की बस देहरादून के लिए रवाना हुई।  बस अड्डे से खानपुर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी गजेंद्र तोमर देहरादून जाने के लिए बस में चढ़ा। बताया जाता है कि परिचालक ने जब उनसे टिकट के पैसे मांगे तो सिपाही गजेंद्र तोमर ने टिकट लेने से मना कर दिया। इस पर सिपाही व परिचालक के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी होते देख बस में सवार लोगों ने बीच बचाव कराया। जिसके बाद चालक व परिचालक सिपाही को साथ लेकर देवपुरा चौक के पास बस को खड़ी कर बस अड्डे पर अपने अधिकारी से बात कराने के लिए वापस आ गए।  सिपाही ने इस दौरान अपने अन्य साथियों को भी अड्डे पर बुला लिया। पुलिस ने चालक-परिचालक व वरिष्ठ लिपिक रमेश के साथ अभद्रता की। सवारियों के आपत्ति जताने पर अधिकारियों ने चालक और परिचालक को बस ले जाने को कहा। वे बस लेकर चले ही थे कि कुछ अन्य पुलिस कर्मियों ने रोड़ीबेलवाला चौकी पर बस को फिर रुकवा लिया और चालक व परिचालक को पकड़कर कोतवाली ले आए। इसकी सूचना मिलते ही अन्य चालक व परिचालक ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही जेएनएनआरयूएम के एजीएम आलोक बनवाल भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सिपाही गजेंद्र तोमर ने कोतवाली में तहरीर देकर चालक भोला सिंह व परिचालक पदम सिंह पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तहरीर देते हुए सिपाही ने परिचालक पर धक्का देकर बस से बाहर करने का भी आरोप लगाया। काफी देर तक आरोप -प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

-------------------
यात्रियों की हुई फजीहत
सिपाही व चालक परिचालक के बीच हुए विवाद में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर की गर्मी में यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रोडवेज  और पुलिस के अधिकारियों को इस बात का पता होने के बाद भी बस खड़ा रखा गया। कई यात्रियों ने इस बात पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भाजपाइयों ने जताया विरोध
चालक व परिचालक के  साथ हुई मारपीट की सचूना मिलते ही कई भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने  पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा के महामंत्री विदित शर्मा का कहना है कि अक्सर इस तरह की घटना सामान्य हो गई है। एसएसपी ने मुलाकात कर इस प्रकरण को संज्ञान में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed