{"_id":"60ec836a8ebc3ecccb3575b6","slug":"robbery-of-two-crores-three-suspects-in-police-custody-haridwar-news-drn3842706192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ का डाका: तीन संदिग्ध पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ का डाका: तीन संदिग्ध पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। दो करोड़ की डकैती का आनन-फानन में खुलासा करने के बाद हरिद्वार पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। पकड़े गए दो बदमाशों से पुलिस ज्यादा माल भी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों से कुछ माल की बरामदगी हुई, लेकिन पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम चौराहे के पास स्थित मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार को शोरूम मालिक, उनकी पत्नी, स्टाफ और गार्ड को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये की डकैती डाली थी। सराफा व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने रविवार को आनन-फानन में घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने शोरूम में डकैती डालने वाले दो बदमाशों के साथ ही उन्हें शरण देने वाले आरोपी को भी पकड़ा था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें पश्चिमी यूपी, दिल्ली और हरियाणा में डेरा डाले हुए थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के जुड़े तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें गैंग का मुखिया सतीश भी शामिल है। इसके साथ ही संदिग्धों से माल की बरामदगी भी हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी खुलासा नहीं कर रहे हैं। पुलिस तीनों संदिग्धों को लेकर आ रही है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।